ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

62 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा सफर के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

 हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा एक बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ यात्रा है। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो गई है, जो 62 दिनों तक जारी रहेगी। अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्तों को बाबा अमरनाथ के गुफा मंदिर में दर्शन करने का मौका मिलता है। बाबा अमरनाथ की गुफा मंदिर को हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया जाता है। यह मंदिर हिमालय के दक्षिण कश्मीर में स्थित है और इसे भगवान शिव के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है।

अमरनाथ यात्रा के लिए खास इंतजाम

अमरनाथ यात्रा के लिए बहुत सारे खास इंतजाम किए गए हैं। यह यात्रा कोरोना महामारी के कारण थोड़ी अलग तरह से हो रही है। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को हर समय RFID कार्ड पहनना अनिवार्य है। यात्रा के दौरान को आरामदायक कपड़े और ट्रैकिंग जूते पहनने की सलाह दी गई है। यात्रियों को सुरक्षा के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा। बाबा अमरनाथ बर्फानी के भक्त पहलगाम और बालटाल के रास्ते पवित्र गुफा की ओर निकल पड़े हैं। पहले जत्थे में 3488 तीर्थयात्री शामिल हैं।

इन बातों की रखें विशेष सावधानी

यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू-कश्मीर में निर्धारित स्थानों से अपना आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना होगा। सभी को आरएफआईडी कार्ड पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा आरामदायक कपड़े और ट्रैकिंग जूते पहनने की सलाह दी गई है। चढ़ाई के वक्त धीरे-धीरे चलें और बार-बार पानी पीते रहें। सांस लेने में तकलीफ महसूस हो तो तत्काल मेडिकल हेल्प के लिए संपर्क करें।

अमरनाथ यात्रा के दौरान न करें ये कम

अमरनाथ यात्रा के दौरान ज्यादा मेहनत वाला कोई भी काम न करें। चढ़ाई के दौरान बार-बार ब्रेक लेते रहें। यात्रा के दौरान रास्ते में कूड़ा करकट फैलाने से बचें। कभी भी खाली पेट यात्रा न करें। यात्रियों को शराब, कैफीन या धूम्रपान नहीं करने की सलाह दी गई है। ट्रैकिंग के दौरान कोई छोटा रास्ता अपनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button