ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

बैंबू प्लांट करता है मन शांत युवाओं की बढ़ी दिलचस्पी

भागदौड़ भरी जिंदगी में आज हर व्यक्ति तनाव में है। युवा भी इसकी चपेट में हैं। हर कोई सुख-समृद्धि और शांति चाहता है। ऐसे में बैंबू प्लांट संकट मोचन से कम नहीं है। मन मस्तिष्क को शांत रखने के साथ घर-आफिस में एक सकारात्मक माहौल भी तैयार करता है। वास्तु शास्त्र में बैंबू प्लांट (बांस का पौधा) को शुभ माना जाता है।

वास्तु विशेषज्ञ वासुदेव शर्मा के मुताबिक हमारे जीवन में घर को सजाने और सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र का बहुत अहम योगदान होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आपके घर में हर एक चीज को वास्तु के नियमों के अनुसार रखा जाए तो वो खुशहाली लेकर आती है।

वहीं घर में पेड़-पौधे रखने की भी वास्तु के अनुसार एक निश्चित जगह बताई गई है। मिनी बैंबू प्लांट यह वह पौधा है जिसमें ढेरों खूबियां हैं। सजावट के साथ ये व्यक्ति के सोई हुई किस्मत का ताला भी खोल सकता है। यही कारण है कि अब युवा भी इसकी ओर आकर्षित होने लगे हैं। ज्यादातर कालेज स्टूडेंट का मानना है कि इस पौधे को देखने मात्र से मन में एक पाजिटीविटी का अहसास होता है। हरियाली इतनी प्यारी होती है कि मन को शांति महसूस होने लगती है।

200 से 2000 रुपये में पौधे

बैंबू प्लांट दिखने में भले ही छोटा हो लेकिन इसका दाम ऊपर रहता है। नर्सरी में इसके पौधे 200 से 2000 रुपये तक में मिलते हैं। अब तो मिनी बैंबू प्लांट के साथ स्टीक साइज प्लांट यानी तीन से चार फीट के पौधे आ चुके हैं। इसकी खूबसूरती देखते बनती है। ग्लासनुमा बड़े पाट में इसे रखना पड़ता है।

बैंबू प्लांट को ऐसे सहेजें

पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व

माना जाता है बांस का पौधा पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है और इसे घर में लगाने से कई प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही धन प्राप्ति के नए रास्ते भी खुलते हैं। बांस यानी बैंबू का प्लांट कई्र डंठलों से बना होता है और ये सभी डंठल आपस मे बंधे होते हैं जिन्हें घर में रखना शुभ माना माना गया है।

Related Articles

Back to top button