ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

फीका पड़ा सत्यप्रेम की कथा का जादू दूसरे दिन सिर्फ इतना रहा कलेक्शन

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी एक बार फिर सत्यप्रेम की कथा फिल्म में साथ नजर आई है। इससे पहले दोनों भुल भुलैया 2 में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब ‘सत्यप्रेम की कथा’ का जादू फीका पड़ता दिखाई दे रहा है। समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुप्रिया पाठक, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव अहम रोल में हैं। इस फिल्म से काफी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अच्छे ओपनिंग डे के बाद अब फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।

वर्किंग डे पर घटी फिल्म की कमाई

सत्यप्रेम की कथा फिल्म की कहानी सत्यप्रेम और कथा के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्मों को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कार्तिक और कियारा की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। इससे पहले आदिपुरुष रिलीज हुई थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। विवादों का असर फिल्म की कमाई पर साफ देखने को मिला था। वहीं अब सत्यप्रेम की कथा रिलीज होने से आदिपुरुष का कारोबार ठप हो गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को वर्किंग डे होने के कारण फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है।

इतना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने 7-8 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार फिल्म का कुल कलेक्शन अब 16.25 से 17.25 करोड़ के बीच है। ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म को छुट्टी का काफी फायदा मिला था। ये फिल्म कियारा आडवाणी की छठी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है और कार्तिक आर्यन की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सत्यप्रेम की कथा वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है।

 

Related Articles

Back to top button