ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

विधायक छन्नी साहू ने मजदूरों संग की धान की रोपाई कहा- किसानों के बीच रहने का सुख कहीं और नहीं

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक छन्नी साहू इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क में निकल रहीं हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को विधायक छन्नी साहू ग्राम बापूटोला पहुंची थी। वहां से लौटते समय उनकी नजर अचानक खेतोंं में धान की रोपाई करती महिलाओं पर पड़ी। जिसके बाद कुछ देर तक छत्तीसगढ़ी में संवाद के बाद छन्नी भी खेत में पहुंच गई। वहां उन्होंने महिला मजदूरों के साथ धान के पौधों की रोपाई की। बता दें कि विधायक छन्नी साहू अक्सर ही किसी न किसी चीजों को लेकर सुर्खियों में रही है।

उल्लेखनीय है कि विधायक छन्नी साहू का गृह ग्राम छुरिया ब्लाक का पैरीटोला है। किसान परिवार से संबंध रखने के कारण वे कृषि कार्यों में दक्ष हैं। कई बार खेत-खलिहान में कृषि कार्य करती दिख जातीं हैं। विधायक ने बताया कि किसान और उनके लहलहाते खेत, कृषि कार्य को करते हुए किसानों के बीच रहने का जो आत्मीय सुख है,वो शायद कहीं और नहीं है।

बता दें कि विधानसभा क्षेत्र में धान रोपाई का कार्य जोरों पर है। इसी क्रम में विधायक छन्नी साहू ग्राम बापूटोला में एक किसान के यहां अचानक पहुंच कर कृषि कार्य मे लगे किसानों से मिली व रोपाई काम मे लगे मजदूरों के साथ दोपहर में बासी का आनंद लिया। कहते हैं “खेती अपन सेती” लेकिन इसी खेती के कार्य के साथ ददरिया का आनंद मिल जाये तो किसी भी कार्य के दौरान होने वाली दुख तकलीफों का अहसास खत्म हो जाता है। इस दौरान धान रोपाई के कार्य के साथ -साथ उनके बीच कांग्रेस की विचारधारा व शासन की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार भी किया।

Related Articles

Back to top button