ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

पीएम मोदी का US दौरा: आतंकवाद पर पड़ी फटकार तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची जानिए क्या हो रहा इस्लामाबाद में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बाद पाकिस्तान में भी हलचल बढ़ गई है। इस्लामाबाद से ताजा खबर यह है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास के मिशन के उप प्रमुख को तलब किया है।

दरअसल, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले सप्ताह अपने संयुक्त बयान में पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि उसकी जमीन का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

इस बयान के बाद से पाकिस्तान असहज है और इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अमेरिकी दूतावास के अधिकारी को तलब किया है।

आतंकवाद पर अमेरिका में बयान जारी, भड़का पाकिस्तान

पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात के बाद दोनों देशों की ओर से उक्त बयान बीते शुक्रवार को व्हाइट हाउस से जारी किया गया था। इसकी पाकिस्तान ने आलोचना की है और राजनयिक मानदंडों के खिलाफ बताया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने ताजा बयान में कहा है, अमेरिका को ऐसे बयान जारी करने से बचना चाहिए। ऐसी बातें भारत के निराधार और राजनीति से प्रेरित एजेंडा का हिस्सा है, जिन्हें बढ़ावा देना उचित नहीं है।

पाक विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, पाकिस्तान और अमेरिका के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग पर अच्छा काम चल रहा है। दोनों देशों के बीच विश्वास और समझ पर केंद्रित वातावरण बनाए रखना जरूरी है ताकि संबंधों को और मजबूत किया जा सके।

आखिर क्यों लगी मिर्ची

व्हाइट हाउस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन की गर्मजोशी से हुई मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैट मिलर ने दैनिक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा था कि पाकिस्तान ने आतंकवादी समूहों का मुकाबला करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, लेकिन वाशिंगटन को लगता है कि इस दिशा में और काम करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button