ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ऐसा थानेदार, जिनके पत्नी, बच्चे नोटों की गड्डियों संग खिंचवाते हैं फोटो, एसपी ने एसओ को किया लाइन हाजिर।

उन्नाव. बिस्तर पर बिछी नोटों की गड्डियों के साथ थानेदार की पत्नी-बच्चों का एक फोटो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. फोटो में दिख रहे बच्चे बेहटामुजावर थाना के एसओ रमेश चंद्र साहनी के हैं. बिस्तर पर लाइन से बिछी 500 रुपये की गड्डियां देखने वालों ने करीब 14 लाख रुपये रखे होने की बात कही है. बच्चे हाथ में नोट पकड़े खुशी का इजहार भी कर रहे हैं. एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने एसओ को लाइन हाजिर कर जांच सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह को सौंपी है. बच्चों की रुपयों की गड्डियों के साथ फोटो वायरल सीओ ने प्रसारित फोटो में एसओ के बच्चों के होने की पुष्टि की है. गुरुवार दोपहर बाद वाट्सएप ग्रुपों पर नोटों के साथ बच्चों की कई फोटो वायरल हुईं. एक फोटो में बच्चों के साथ उनकी मां भी है. तख्त पर बिस्तर में नोटों की गड्डियां की कतार बिछी हुई हैं. बच्चे गड्डी को हाथ में तो कभी अपने गाल पर लगाए दिख रहे हैं. हालांकि, यह फोटो दो साल पहले की बताई गई हैं. एसओ द्वारा घर पर लाकर रखी गई इतनी बड़ी रकम को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं. नोटों की गड्डियों को लेकर क्या बोले एसओ? सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह ने बताया कि फोटो बेहटामुजावर थाना के एसओ रमेश चंद्र साहनी के घर की है. उनसे जानकारी ली गई तो बताया है कि दो साल पहले एक रिश्तेदार ने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए उनके घर पर रुपये लाकर रखे थे. जांच के आधार पर सच सामने लाया जाएगा. रमेश चंद्र साहनी का परिवार मौजूदा समय में लखनऊ के राजाजीपुरम में किराये के मकान में रह रहा है. वह मूलत: गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button