ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के बांदा में बड़ा हादसा, 120 की स्पीड से ट्रक में घुसी बोलेरो, 7 मौतें, ।

उत्तर प्रदेश के बांदा में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से जा घुसी. हादसे में बोलेरो में सवार 8 लोगों में से 7 की मौत हो गई, जबकि 1 घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. मरने वालों में मां और बेटा भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के 13 साल के कल्लू को करंट लग गया था. बच्चे को इलाज के लिए परिवार बोलेरो से बबेरू CHC जा रहा था, तभी परैया दाई के पास 120 की रफ्तार से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई. 5 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने 5 की मौत होने की पुष्टि की. वहीं इलाज के दौरान 2 अन्य की भी मौत हो गई. हादसे में कल्लू और उसकी मां सायरा बानो (38) , मोहम्मद कैफ (16), मुशाजिद (42), शकील (25) और दो अन्य की मौत हो गई, जबकि 27 साल का बांदा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. कटर मशीन से गाड़ी काटकर निकाले गए शव हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो का आधा हिस्सा ट्रक में घुस गया. गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने के लिए कटर मशीन मंगाया गया. मशीन से गाड़ी को काट कर लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया. 120 की स्पीड में जा रही थी गाड़ी- डीएम हादसे की सूचना मिलते ही बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अभिनंदन बेबेरू सीएचसी पहुंचे. डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा, हादसा देखकर ऐसा लग रहा बोलेरो की स्पीड करीब 120 की रही होगी. हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई है. जबकि तीन घायलों को बबेरू सीएचसी लाया गया. जहां दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. एक का इलाज जिला अस्पताल चल रहा है. उसकी भी हालत गंभीर है. सीएमएस से बात हो गई है. सारे इंतजाम कर दिए गए हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button