ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

छट्ठी में विवाद होने से महिलाओं ने एक-दूसरे पर बरसाईं लाठियां

बिलासपुर। छट्ठी कार्यक्रम में डीजे में नाचते समय दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों की महिलाओं व युवाओं ने बीच सड़क पर एक-दूसरे पर लाठियां बरसाईं। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा के तहत अपराध दर्ज किया है।

सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर मुरुम खदान निवासी मो. मिराज ऊर्फ रिंकू फेरी लगाकर आर्टिफिशियल गहने बेचता है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 25 जून को संजय श्रीवास के घर में छट्ठी का प्रोग्राम चल रहा था। उसमें डीजे लगाकर मोहल्ले के लड़के व लड़कियां डांस कर रहे थे। उसी समय मो. मिराज अपनी मोटरसाइिकल से वहां से गुजर रहा था। तब मोहल्ले का गौकरण ऊर्फ बोधू बार-बार आना-जाना करता कहकर विवाद करने लगा। उसी विवाद को लेकर 27 जून को अशोक नगर चौक के पास मिराज अपने दोस्त मुख्तार खान के साथ खड़ा था। इस बीच गौकरण ऊर्फ बोधू, बिट्टू पाठक अशोक नगर चौक के आकर हमसे मारपीट की। तब से दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश थी।

बुधवार की सुबह मिराज अपने निजी काम से मुरुम खदान बगदाई मंदिर की ओर जा रहा था। रास्ते में पुष्पराज साहू, गौकरण ऊर्फ बोधू ,संजय श्रीवास ,नन्हे सोनी, करन , बिट्टी पाठक समेत अन्य लोगों ने मिलकर लाठी से मारपीट की। इसी दौरान रिंकू खान, ताज खान, वारिश खान, अलताब खान, जावेद खान, सफर अली, इरशाद खान, शाहरुख, इमरान, मैसर खान, शायरा खातुन भी लाठी लेकर पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे से जमकर मारपीट की।

महिलाओं ने बीच सड़क पर पीटा

दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाएं भी लाठी व डंडे लेकर सड़क पर आ गईं। एक-दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। बलवा को देखते हुए आसपास के लोग भी विवाद को शांत कराने का प्रयास भी नहीं किया। मारपीट से एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

सेलून में की तोड़फोड़

सड़क पर करीब एक घंटे विवाद चल रहा था। इस बीच संजय श्रीवास छुडाने गया तब युवकों ने उसके सेलून में तोडफोड की। जिससे डरकर संजय व अतुल यादव मौके से भाग गए। इस बीच पुलिस को किसी ने सूचना दी। सरकंडा पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button