ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आज आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सभा को करेंगे संबोधित

बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आ रहे हैं। रेलवे फुटबाल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिलासपुर व सरगुजा संभाग के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। नड्डा की सभा में प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेताओें की उपस्थिति रहेगी। विशाल मंच के साथ ही वर्षाऋतु को देखते हुए कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के बैठने के लिए विशाल डोम बनाया गया है। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के प्रवास और सभा को लेकर भाजपा के स्थानीय नेता बीते चार दिनों से तैयारी कर रहे हैं। वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए सभा के दौरान किसी तरह का व्यवधान न हो इसे देखते हुए मंच और सभास्थल में विशाल डोम बनाया गया है। डोम में बैठक व्यवस्था को इस अंदाज में तय किया गया है कि भीड़ इकट्ठी होने के बाद भी किसी तरह का कोई व्यवधान खड़ी न हो। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रभावी भीड़ जुटाने की रणनीति जिला भाजपा के अलावा स्थानीय दिग्गजों ने बनाई है।

इसके लिए विधायकों के अलावा उम्मीदवारों व संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला भाजपा कार्यालय के अलावा मंडल मुख्यालयों में लगातार बैठकों का दौर भी चल रहा है। गुरुवार को तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित प्रमुख पदाधिकारी रेलवे फुटबाल मैदान गए और तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

शाम 4.40 बजे पहुंचेंगे चकरभाठा एयरपोर्ट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम चार बजकर 35 मिनट पर चकरभाठा एयरपोर्ट में उतरेंगे। एयरपोर्ट में भाजपा के दिग्गज नेता उनका स्वागत करेंगे। शाम चार बजकर 40 पर बिलासा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए सभा स्थल रेलवे फुटबाल मैदान के लिए रवाना होंगे। शाम पांच बजे सभा स्थल पहुंचेंगे।

स्वागत की औपचारिकता के बाद नड्डा सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद नड्डा 15 मिनट भाजपा नेताओं को देंगे। जरूरी चर्चा के बाद कार द्वारा शाम छह बजकर 10 मिनट पर चकरभाठा स्थित श्री सिंधु अमरनाथ धाम पहुंचेंगे व साईं लालदास से भेंट करेंगे। शाम साढ़े छह बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। शाम छह बजकर 45 मिनट पर रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम सात बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Related Articles

Back to top button