ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कान का मैल साफ करने के लिए न करें किसी वस्तु का उपयोग

 इंदौर। अक्सर लोग कान के मैल को साफ करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कई लोग गाड़ी की चाबी तो कई लोग स्टिक का उपयोग कान का मैल निकालने के लिए करते हैं लेकिन ये सब तरीके सही नहीं हैं। इनसे कई बार तकलीफें बढ़ जाती हैं। कान का मैल हमारे शरीर से निकलने वाला एक प्राकृतिक रिसाव है।

ईएनटी रोग विशेषज्ञ डा. शेनाल कोठारी ने बताया कि कान आकार ही ऐसा होता है कि स्वयं ही मैल साफ हो जाता है। इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी कानों में अंगुलियां डालकर या अन्य किसी वस्तु से मैल नहीं निकालना चाहिए। कई बार कान में ज्यादा मैल जम जाने के कारण कान दर्द होने लगता है। ऐसे में हमें डाक्टर की सलाह से साफ करवाना चाहिए। वहीं कई लोग कान की सफाई के लिए बिना डाक्टर की सलाह के ही मेडिकल स्टोर से ड्राप लाकर उसका इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे भी समस्याएं हो सकती हैं।

बारिश के दिनों में यदि कान में पानी चला जाता है तो इससे फंगस होने की आशंका होती है। सर्दी के कारण भी कई बार कान से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में हमें कान की सेहत का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। कई लोग लंबे समय तक ईयरफोन का उपयोग करते हैं, जिससे सुनने में समस्या होने लगती है। एक निर्धारित समय तक इसका उपयोग करना ठीक है, लेकिन अधिक उपयोग परेशानियां खड़ी कर सकता है।

Related Articles

Back to top button