ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का मध्य प्रदेश पुलिस से उठा विश्वास मध्य प्रदेश पुलिस की एक भी सेवा लेने से किया मना।

दमोह। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह पुलिस की सेवा लेने से मना कर दिया है. दमोह पुलिस की कोई भी सेवा आज से नहीं लेने की बात कही है. उनकी सुरक्षा में केवल निजी सुरक्षा गार्ड के अलावा कोई भी पुलिसकर्मी नहीं रहेगा. केंद्रीय मंत्री ने यह बयान सार्वजनिक तौर पर मीडिया के सामने दिया है. जब एक मंत्री का विश्वास पुलिस से उठ गया, तो समझ सकते हैं कि आम जनता कैसे भरोसा करती होगी ? दमोह जिले में भाजपा पार्षद यशपाल ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है. जिसके चलते केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल नाराज हैं. एक सेल्समैन की आत्महत्या के मामले में भाजपा पार्षद सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. सुसाइड नोट की जांच किए बगैर मुकदमा दर्ज किया गया है. जबकि केंद्रीय मंत्री ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. जब बड़ी संख्या में वार्ड की जनता केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से मिलने पहुंची. पूरे मामले की जानकारी दी. तब जनता को आश्वासन देते हुए केंद्रीय मंत्री ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया. प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह पुलिस की जल्दबाजी का नतीजा है. मैं पुलिस अधीक्षक और इस कार्रवाई के खिलाफ हूं. मेरे कार्यकर्ता पर झूठा मुकदमा दर्ज हुआ है. लेकिन पुलिस ने बहुत जल्दबाजी की अब जब तक इन सभी को न्याय मिलेगा, तब तक दमोह पुलिस का मैं बहिष्कार करता हूं. पुलिस की कोई सेवा नहीं लूंगा. दमोह पुलिस का कोई भी कर्मचारी मेरे साथ या मेरे बंगले पर नहीं रहेगा. इस घटना के बाद से पुलिस पर भी सवाल उठने लगे है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button