ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

PCC कार्यालय में बकरे की कुर्बानी करने AIMIM ने लिखा दिग्विजयसिंह को पत्र, हनुमान चालीसा पढ़ सकते है तो नमाज क्यो नहीं।

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल में औवेसी की पार्टी AIMIM ने पूर्व सीएम व सांसद दिग्विजय सिंह को एक पत्र लिखा है. जिसमें प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बकरे की कुर्बानी व नमाज अदा करने की अनुमति मांगी गई है. पत्र में यह भी लिखा गया है कि जब हनुमान चालीसा पढ़ी जा सकती है तो नमाज क्यो नहीं. बताया गया है कि 29 जून को पूरे प्रदेश में ईदुज्जहा का पर्व मनाया जाएगा. इसके एक दिन पहले भोपाल में AIMIM के प्रदेश सचिव तौकीर निजामी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को पत्र भेजा है. उक्त पत्र में निजामी ने लिखा है कि मोहब्बत की दुकान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑफिस पर कुर्बानी और ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी. इस पत्र में की गई मांग का कांग्रेस पार्टी ने जवाब देने से भी इंकार करते हुए कहा है कि निजामी इतने बड़े नेता नहीं है कि कांग्रेस उनको जवाब दे. वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि यह तो होना ही था. चचा जान आप हिंदू व हिंदुत्व का हलाला करते रहे. अब आपसे बकरे की हलाली की मांग की गई है. यह तो आपके साथ होना ही था. इधर निजामी ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि राहुल गांधी ने देश में नफरत खत्म करने के लिए मोहब्बत की दुकान खोली है. MP में कांग्रेस हार्ड हिंदुत्व पर चल रही है. एक धर्म विशेष के आयोजन पीसीसी कार्यालय में हो रहे हैं. कार्यालय को कभी भगवामय किया जाता है तो कभी कमलनाथ देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित करते हैं. कभी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है. आप बिल्कुल करो, हमको ऐतराज नहीं है. लेकिन मुस्लिम समाज को वोट के नाम पर इमोशनल ब्लैकमेल करना बंद कर दीजिए. आगे यह भी लिखा गया है कि कांग्रेस जब सेकुलर होने की बात करती है सभी धर्माे की पार्टी होने की बात कहती है तो फिर दलित, मुस्लिम व आदिवासियों के जो भी त्यौहार है उनमें भेदभाव क्यों कर रही है. अगर वाकई में आप सेकुलर हो, राहुल गांधी की बात मानते हो तो प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जो आपकी मोहब्बत की दुकान है. उस पर मुस्लिम समाज के इस त्योहार पर कुर्बानी करने और विशेष नमाज अदा करने की इजाजत दें. इसके लिए निजामी ने कुर्बानी के लिए बकरा भी तैयार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button