ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

वृषभ राशि के जातकों का बिगड़ेगा आर्थिक बजट शुक्र देव दिलाएंगे मान-सम्मान

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह एवं 27 नक्षत्रों का वर्णन किया गया है। इन ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव संपूर्ण देश-दुनिया समेत मानव जाति पर पड़ता है। ग्रहों के गोचर से सभी 12 राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में तीन बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले ग्रहों के सेनापति मंगल देव 1 जुलाई से सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके ठीक 7 दिन हाज यानी दूसरे सप्ताह में शुक्र देव राशि सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 8 जुलाई को बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। जुलाई के पहले सप्ताह में मंगल, बुध, शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि के जातकों को जुलाई माह में पारिवारिक समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किन्हीं कारणों से अशांति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी खटास आ सकती है। आपको इस समयकाल में वित्तीय परेशानी बनी रहेगी। आपका आर्थिक बजट भी बिगड़ेगा। इस महीने आपको किसी भी काम को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना चाहिए। उच्चधिकाारियों को पूर्ण सहयोग मिलेगा। कुछ समय अंतराल के बाद धन के योग भी बनेंगे। नौकरी से संबंधित परेशानी आ सकती है। शुक्र देव आपको मान-सम्मान दिलाएंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। निवेश किए हुए धन पर अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी कारण से छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपको माता से लाभ मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। यदि इस माह किसी भी प्रकार की समस्याए से जल्दी छुटकारा पाने के लिए मंगलवार या शनिवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के होने वाले अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ‘हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें’प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के सामने सरसों तेल का दीपक जलाएं।

Related Articles

Back to top button