ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शिंदे सरकार ने लिया बड़ा फैसला, वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक।

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु रख दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु करने का फैसला किया है. बता दें कि 28 मई को वीडी सावरकर की जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा था कि बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखा जाएगा. उन्होंने ये भी जानकारी दी थी कि केंद्र सरकार के वीरता पुरस्कारों की तरह राज्य सरकार भी स्वातंत्र्यवीर सावरकर वीरता पुरस्कार देगी. बता दें कि बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक 17 किलोमीटर लंबा होगा. मुंबई की जाम से बचने के लिए इस सी लिंक का निर्माण किया जा रहा है. सी लिंक का काम 2018 से चल रहा है. इसके पूरा होने के बाद डेढ़ घंटे का सफर सिर्फ आधे घंटे में तय हो सकेगा. बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक मुंबई का दूसरा सी लिंक है. ये वर्सोवा से शुरू होते हुए कार्टर रोड, जुहू के रास्ते बांद्रा तक जाएगा, जहां ये बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जुड़ेगा. बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक 8 लेन का होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के निर्माण में 11 हजार 332 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इसे 2023 में पूरा होना था, लेकिन देरी की वजह से अब इस प्रोजेक्ट के 2026 तक पूरा होने की उम्मीद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button