ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पदगवां में सड़क नहीं होने से परेशानी

पेंड्रा। जिला गौरेला- पेंड्रा-मरवाही को अस्तित्व में आए तीन वर्ष से अधिक होने के बाद ग्रामीणों की समस्या दूर नहीं हो रही है। यहां तक की सबसे बड़े ग्राम पंचायत पदगवां में सड़क तक का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जिले के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी उदासीन है। उनके कारण शासन की योजना उन तक नहीं पहुंच रही है।

ग्राम पदगवां के ग्रामीणों ने कहा प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार जिले के विकास में किसी प्रकार का कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है मगर वहीं एक ओर पेंड्रा विकासखंड की सबसे बड़े ग्राम पंचायत पदगवां की सड़क का निर्माण नहीं कर रही है। ग्रामीणों को खस्ता हाल सड़क में चलना पड़ रहा है अब बारिश में कीचड़ में आने जाने के लिए विवश हैं। लोगों ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क निर्माण कर की थी आज सड़क खस्ताहाल में है। एक ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है मगर आजपर्यंत पीडब्ल्यूडी विभाग इस ओर ध्यान दे रही है और ना ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उक्त जर्जर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं मगर प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं है इसका खामियाजा ग्रामीण उठा रहे हैं। लगभग ढाई हजार की आबादी युक्त ग्राम पंचायत में ग्रामीण जर्जर सड़क की शिकायत मुख्य मार्ग एवं जिला कार्यालय एवं जनपद कार्यालय एवं अन्य कार्यों के लिए करते आ रहे हैं। दो किलोमीटर की सड़क की निर्माण के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग इस सड़क को अपनी नहीं मानती है । वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी इन सड़कों में कोई काम नहीं करना चाहते हैं। जर्जर सड़क की शिकायत कर चुके ग्रामीणों ने अब आने वाले दिनों में चुनाव का बहिष्कार का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि जनपद क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शासन से एवं संबंधित अधिकारियों से उक्त सड़क के निर्माण के लिए कई बार लिखित रूप से मांग की मगर आजपर्यंत शासन प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जर्जर सड़क सबसे गंभीर समस्या

जनपद उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर ने कहा कि जर्जर सड़क की बड़ी गंभीर समस्या है। दोनों ही विभाग के अधिकारी उक्त मार्ग को अपनाने से इंकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।

आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

समाजसेवी डा़ लीलाधर चतुर्वेदी ने कहा कि कई बार इस मार्ग की निर्माण कराने के लिए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को का गया मगर इस ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दी है। जर्जर सड़क होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बारिश में तो और ज्यादा ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सड़क निर्माण की मांग

युकां नेता नवल लहरे ने कहा कि कई बार जनपद पंचायत सहित आला अधिकारियों को सड़क निर्माण के लिए पत्र लिखा एवं जन समस्या निवारण शिविर में इस बात को प्रमुखता से उठाया मगर आज तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। सड़क निर्माण का मांग करते रहे हैं।

शीघ्र कराएंगे निर्माण कार्य

मरवाही विधायक डा़ केके ध्रुव ने कहा कि वर्षा ऋतु के तुरंत बाद मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से उक्त मार्ग के बारे में बात की गई है और जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वे समस्या को समझते हैं।

Related Articles

Back to top button