ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

9 वीं-11 वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए कवायद

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए राज्य सरकार जबर्दस्त कवायद कर रही है। इसके लिए स्कूलों में संसाधन मुहैया कराने से लेकर शिक्षकों की भर्ती तक की जा रही है। इस क्रम में इस बार नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की तिमाही परीक्षाएं भी बोर्ड पैटर्न पर ली जाएंगी। परीक्षा के लिए राज्य ओपन बोर्ड द्वारा प्रश्न।पत्र तैयार किए जा रहे हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल प्राचार्यों को आदेश जारी किए हैं। इन क्लासेस के साथ ही दसवीं और बारहवीं की तिमाही परीक्षाओं के लिए टाइम टेबिल भी जारी कर दिया गया है। यह पहला मौका है जब नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की तिमाही की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर ली जाएंगी। इससे पहले छह माही की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर ली जाती थीं। नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की तिमाही की परीक्षा के लिए राज्य ओपन बोर्ड द्वारा प्रश्न-पत्र तैयार किए जा रहे हैं। 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा- ये परीक्षाएं 7 अक्टूबर से शुरू होंगी जो दो पाली में ली जाएंगी। 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा का समय सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक रहेगा वहीं 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल प्राचार्यों को आदेश जारी किए हैं। आदेश में कमजोर बच्चों की अलग से कक्षाएं लगाने को कहा है।

Related Articles

Back to top button