ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

फिर लगे CM के पोस्टर, लिखा-50 फीसदी लाओ, फोन पे काम कराओ, कमलनाथ बोले-किसने की शुरुआत।

भोपाल। मध्यप्रदेश में पोस्टर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी भोपाल में एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगे हैं. इस पोस्टर में लिखा गया है कि 50 प्रतिशत लाओ फोन पे काम कराओ. पोस्टर में सीएम शिवराज सिंह चौहान की फोटो भी लगाई गई है. उधर जब इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पोस्टर की शुरूआत किसने की थी. बीजेपी ने पहले थर्ड पार्टी से पोस्टर लगवाए, फिर इनके अपने लोग भी लग गए, इस तरह से ये स्तरहीन राजनीति पर उतारू हैं. जितनी गालियां देंगी, उतना प्यार मिलेगा:कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी के लोग मुझे कितनी भी गालियां दें, इससे मुझे जनता का और प्यार मिलेगा. बीजेपी को अपने कार्यकाल की बात करनी चाहिए. अपनी उपलब्धियां बताएं, लेकिन वह यह तो करते नहीं हैं. उनका एकमात्र एजेंडा बचा है, कमलनाथ को गालियां दो. बीजेपी को दिन-रात सपनों में सिर्फ कमलनाथ ही दिखाई देता है. यह फिल्म बनाएं, पोस्टर बनाएं, वेबसाइट बनाएं, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. वैसे शिवराज सिंह तो स्वयं अच्छे कलाकार हैं, वे स्वयं एक्टिंग कर सकते हैं. जनता अब उन्हें विदा करने के लिए तैयार है। मोदी अपनी आंखों से देखें सच्चाई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मध्यप्रदेश यात्रा को लेकर कमलनाथ ने कहा कि अच्छा है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं. वे खुद अपनी आखों से देख लें कि मध्यप्रदेश में करप्शन का क्या हाल है. किस तरह से आज मध्यप्रदेश देश का सबसे भ्रष्ट प्रदेश बन गया है. उधर मंत्री की सभा में सवाल पूछने वाले व्यक्ति की संदिग्ध मौत पर कमलनाथ ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश में अब आम बात हो गई है. एक दिन पहले जबलपुर में भी गोली चली है. सिर्फ 10 फीसदी घटनाएं ही सामने आ पाती हैं. यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवानिया निशान है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button