ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश में 7090 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, करें आवेदन।

भोपाल : मध्य प्रदेश प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 7090 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। आज 26 जून से मंडल की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन की प्रकिेया शुरू हो गई है, इसकी आखिरी तारीख 10 जुलाई 2023 है। मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने के इच्छुक युवा इसे वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल के लिए योग्यता - मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक जीडी पोस्ट के लिए उम्मीदवारों को 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। एसटी के उम्मीदवारों के लिए आठवीं कक्षा उर्त्तीण होना अनिवार्य है। - एमपी पुलिस में आरक्षक (रेडियो आपरेटर) के लिए 12वीं कक्षा उर्त्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उसके पास आइटीआइ सटिफिकेट भी होना चाहिए। भर्ती के लिए यह है आयु सीमा मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए 36 साल की आयु सीमा रखी गई है। वहीं रिजर्वेशन और महिला उम्मीदवारों के लिए 41 साल और पुरस्कार विजेता उम्मीदवारों के लिए 46 साल की आयु सीमा रखी गई है। आयु सीमा को लेकर नोटिफिकेशन को भी ध्यान से पढ़ना जरूरी है। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन भर सकते हैं। इस आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एसटी-एससी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल 250 रुपये का शुल्क देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button