ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

रात को दरवाजा तोड़ कर छत के रास्ते भागे; दोपहर तक सुराग नहीं

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा स्थित शहीद भाई मणि सिंह सिविल अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से नशा छुड़ाने के लिए दाखिल कराए गए 12 मरीज रविवार रात को दरवाजा तोड़ कर फरार हो गए। सुबह इसका पता वहां तैनात कर्मियों को लगा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में सेंटर के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। पिछले सप्ताह भी इस सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से 6 मरीज भाग गए थे। हालांकि ये बाद में लौट आए थे। रात को भागे मरीजों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।पंजाब में बच्चों में बढ़ते नशे की लत को लेकर परेशान अभिभावक बच्चों को नशामुक्ति केंद्रों में दाखिल करा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की ओर से भी नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। ऐसा ही एक सरकारी नशा मुक्ति केंद्र बठिंडा के शहीद भाई मणि सिंह सिविल अस्पताल में चल रहा है। रात को 12 मरीज सिविल अस्पताल के नशामुक्ति केंद्र का दरवाजा तोड़कर फरार हो गए। इससे हड़कंप मच गया।मरीज के फरार होने की सूचना मिलते ही नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी डॉ. अरुण बंसल रान की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। केंद्र से भागे मरीजों के नामों की जांच की जा रही है। डॉ. रान ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह पता चला जब केंद्र में भर्ती मरीजों मे से 12 कम मिले। जांच करने पर पता चला कि उक्त मरीज सेंटर की छत से फरार हुए हैं। मामले की सूचना सिविल अस्पताल के थाने में भी दी गई है। पुलिस फरार मरीजों की तलाश में लगी है।

Related Articles

Back to top button