ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान

गौरेला। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला भाजपा कार्यालय में जिला के वर्तमान ,पूर्व प्रतिनिधि एवं चुनाव में प्रत्याशी रहे कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित कर सम्मान किया गया।

जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं जिला की प्रभारी सुनीता मानिकपुरी एवं राकेश चंद्राकर की उपस्थिति में ने उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप जायसवाल, मानिकपुरी ने सभी जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि जनता से प्रत्यक्ष रुप से जुड़े रहते हैं। अध्यक्ष राठौर ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प दोहराया। बृजलाल राठौर ने जीत की कुंजी जनप्रतिनिधियों को बताया। जिला कोषाध्यक्ष मुकेश दुबे ने चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही।

अतिथियों ने वर्तमान, पूर्व जनप्रतिनिधियों चुनाव में रहे प्रत्याशियों का सम्मान शाल, श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दुर्गेश यादव ने एवं आभार प्रदर्शन अभय वर्मा ने किया। कार्यक्रम में द्वारिका सोनी , बल्ली विवेक जायसवाल,राकेश चंद्राकर ,लालजी यादव ,दिलीप यादव, उपेंद्र बहादुर ,कुबेर सर्राठी ,कुलदीप सिंह धीरज ,मदन गुप्ता ,राजकुमार रोहिणी ,मनोरमा गुप्ता ,रानू नामदेव ,संतोष तिवारी, आशीष गुप्ता, मिथलेश साहू, मनीष श्रीवास पूर्व पार्षद ,अभय वर्मा, अंकुर गुप्ता ,मोहित राजपूत पार्षद ,गुनाबाई राठौर पार्षद, ममता, प्रदीप जायसवाल पार्षद ,गणेश जायसवाल पार्षद, राकेश श्रीवास सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button