ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मामा की बरात में आए सात वर्षीय बालक पर हवा से गिरा पंडाल का दरवाजा दबकर मौत

ग्वालियर। सिरोल इलाके में सात वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। वह मामा की बरात में शामिल होने आया था। अपने रिश्तेदार के बच्चों के साथ पंडाल के बाहर दरवाजे के पास ही खेल रहा था, तभी अचानक आंधी चली। जिससे पंडाल गिरा और इस हादसे में मासूम की दरवाजे के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। पास में खड़ा एक अन्य युवक भी घायल हो गया। सिरोल थाना पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। बच्चे के माता-पिता बेसुध हो गए। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेरिया गांव में रहने वाले महेश बघेल के साले की शादी थी। साले प्रदीप की बरात सिरोल इलाके में गई थी। बारात में महेश के साथ उनका सात वर्षीय बेटा अजय, पत्नी व अन्य रिश्तेदार गए थे। बरात चढ़ने के बाद बच्चे पंडाल के बाहर ही खेल रहे थे। तभी अचानक तेज हवा चली। तेज हवा चलने से पंडाल का दरवाजा लहराया, यहां मौजूद लोग संभाल पाते इससे पहले ही दरवाजा गिर गया। दरवाजा अजय पर आकर गिरा, जिससे वह नीचे दब गया। दरवाजा गिरते ही भगदड़ मच गई। बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्वजन ने टैंट हाउस संचालक पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। सिरोल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पंडाल का दरवाजा गिरने से एक बालक की मौत हुई है। वह अपने मामा की शादी में शामिल होने आया था। हादसा तेज हवा में दरवाजा गिरने की वजह से हुआ है। इसमें लापरवाही के एंगल पर भी जांच चल रही है।

गजेंद्र सिंह धाकड़, थाना प्रभारी, सिरोल

Related Articles

Back to top button