ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र में एडवोकेट राजीव शर्मा की प्यार भरी समझाइश से साथ साथ रहने को तैयार हुए अलग हुए दंपत्ति ।

मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया डीएसपी महिला प्रकोष्ठ मानवेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व और निर्देशन में महिला थाना मुरैना में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ जिसमें थाना प्रभारी शिवानी जादौन व एडवोकेट राजीव शर्मा द्वारा परामर्श केंद्र माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना अधिकतर मामले पति पत्नी के बीच विवाद से संबंधित मुरैना जिले के सभी थानों से प्राप्त होते हैं आवेदनों एवं महिला थाना पर प्राप्त आवेदनों जिनमें पति पत्नि के अधिकतर मामले, मारपीट, मोबाइल पर अधिक बात करना, सबसे अधिक मामलों में मायके पक्ष का हस्तक्षेप, पति के द्वारा शराब पीकर मारपीट करना एवं दहेज संबंधी, बिना बताए मायके चले जाना आदि छोटी छोटी बातों को लेकर पति पत्नि के द्वारा आवेदन एफआईआर हेतु दिए दिए जाते है जिसमें महिला थाना एवं परिवार परामर्श सदस्यों के द्वारा परिवार परामर्श में सुनवाई के दौरान आवेदकों अनावेदकों को जरिए नोटिस बुलाकर चर्चा की जाती उनकी समस्याओं को सुना जाता है दम्पत्तियों को उनके परिवारों को बिखरने से बचाने का प्रयास किया जाता है जिसके परिणाम स्वरूप आज पुनः महिला थाना में संचालित परिवार परामर्श में 30 फाइलों में सुनवाई की गई जिसमें 08 प्रकरणों में आपसी राजीनामा 03 प्रकरण समाप्त किए गए। अन्य प्रकरणों में दोनों पक्षों को सोचने समझने हेतु मौका दिया गया दोनों पक्षों को काफी जद्दोजहद व अथक प्रयास करके समझाया बुझाया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों व गलतियों को स्वीकार कर रहे हैं तथा नए शिरे से पुनः पति-पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुए रहने को तैयार हैं। महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र ने पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुए टूटते हुए रिश्ते को बचाया यह जानकारी एडवोकेट राजीव शर्मा द्वारा दी गई एक दूसरे को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर फिर एक हुऐ बिछड़े परिवार महिला प्रकोष्ठ डीएसपी मानवेंद्र सिंह कुशवाह , थाना प्रभारी शिवानी जादौन एडवोकेट राजीव शर्मा, एहसान खान, महिला आरक्षक प्रतिभा दिनकर की सराहनीय भूमिका रही इनके अथक प्रयासों से कई परिवार एक हुऐ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button