ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

इन 6 आसान ज्योतिष उपायों से पाएं कर्ज से छुटकारा

कई बार हम आर्थिक तंगी के कारण पैसे उधार ले लेते हैं। वह कर्ज राहत के बजाय बोझ बन जाता है। आय बढ़ने पर भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिलती है। इसके लिए राशिचक्र या भाग्यदोष जिम्मेदार होता है। व्यक्ति की इस समस्या का निवारण ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है। जिनका पालन करने से व्यक्ति को धन और सफलता की प्राप्ति होती है। वह कर्ज से मुक्त हो सकते हैं।

कर्ज मुक्ति के अचूक उपाय

1. व्यक्ति को सुबह उठते ही सबसे पहले अपना सीधा पैर जमीन पर रखना चाहिए।

2. दूध में जल मिलाकर कृष्णा तुलसी को भोग लगाएं।

3. थोड़ी-सी दालचीनी लें और उस पर अगरबत्ती घुमाएं। ऐसा करने के बाद दालचीनी को अपने पर्स में रख लें। आपकी पैसों से जुड़ी परेशानी जल्द सुधर जाएगी।

4. शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी के मंदिर में झाड़ू दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

5. किसी भी शुक्ल पक्ष के मंगलवार को धनिये के बीज मिट्टी में मिला दें। इसमें 21 रुपये के सिक्के मिलाकर कंटेनर में रख लें। इसे उत्तर दिशा की ओर रखें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते रहें। 7 दिन के बाद धनिये का प्रयोग करें। सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।

6. कर्ज से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या के दिन किसी जरूरमंद को खाना खिलाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button