ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

सूर्य-बुध मिलकर चमकाएंगे इन राशि वालों की किस्मत बुधादित्य राजयोग कर देगा मालामाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है। जिससे कई शुभ योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष में सूर्य और बुध ग्रह को काफी खास माना गया है। फिलहाल सूर्यदेव मिथुन राशि में विराजमान हैं। 24 जून को बुध ग्रह भी मिथुन राशि में गोचर कर गए हैं। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। बुधादित्य राजयोग को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध और सूर्य के एक साथ आने से कई राशि वालों का भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि

सूर्य और बुध की युति मेष राशि वालों को काफी फायदा देने वाली है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को सूर्य और बुध की युति शुभ परिणाम देगी। सूर्य के प्रभाव से पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं स्टॉक मार्केट, लाॅटरी से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। आपका परफॉर्मेंस अच्छा होगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। किसी पुराने मित्र से मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

सूर्य और बुध की युति से बना बुधादित्य योग मिथुन राशि वालों को व्यापार में काफी फायदा कराने वाला है। आय में वृद्धि होगी। जिसे नौकरी और कारोबार का भाव माना जाता है। इस समय आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेगी। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि

सूर्य और बुध धनु राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आने वाले हैं। आपको पिता की संपत्ति मिलने के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी बदलना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए शुभ है। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। भाई बहन का सपोर्ट मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button