ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

27 जून को आखिरी शुभ मुहूर्त फिर पांच माह मांगलिक कार्य नहीं होंगे

उज्जैन। पंचांगीय गणना के अनुसार 27 जून को भड्डाली नवमी पर गुप्त नवरात्र का समापन होगा। इन दिन मांगलिक कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त है। इसके बाद गुरु पूर्णिमा से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी और अगले पांच माह विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं होंगे। धर्मशास्त्र के जानकारों के अनुसार इस बार श्रावण अधिक मास होने से चार की जगह पांच माह देव सोएंगे। ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार भड्डाली नवमी अबूझ मुहूर्त की श्रेणी में आती है।

यह मुहूर्त आषाढ़ी गुप्त नवरात्र की पूर्णाहुति के साथ साथ किसी विशिष्ट कार्य की शुरुआत, नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ, गृह आरंभ आदि की दृष्टि से श्रेष्ठ माना जाता है। इसलिए इस दिन का उपयोग मांगलिक आयोजनों के लिए किया जा सकता है।

23 नवंबर को उठेंगे देव, तुलसी विवाह होगा

पांच माह चातुर्मास के बाद 23 नवंबर को देव प्रबोधिनि एकादशी रहेगी। इस दिन देव शक्ति पुन: जाग्रत होगी और शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। देव उत्थापनी एकादशी पर तुलसी विवाह की मान्यता है। इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इस दिन लोग देव दीपावली मनाते हैं तथा बिना मुहूर्त देखे विवाह आदि मांगलिक कार्य संपन्न करते हैं।

नौ नारायण व सप्त सागरों का पूजन होगा

चातुर्मास की शुरुआत श्रावण मास से होगी। इस बार श्रावण अधिक मास होने से तीर्थाटन व जप, तप, व्रत का विशेष महत्व है। पं.डब्बावाला ने बताया 4 जुलाई से 18 जुलाई तक प्रथम पखवाड़ा शुद्ध श्रावण कृष्ण पक्ष रहेगा। इसके बाद 17 से 31 अगस्त तक एक माह श्रावण अधिकमास रहेगा। इस दौरान उज्जैन में नौ नारायण, सप्त सागर व चौरासी महादेव के दर्शन पूजन का विधान है। देशभर से भक्त यहां तीर्थाटन व पूजा अर्चना करने आएंगे। 17 से 31 अगस्त तक शुद्ध श्रावण शुक्ल पक्ष रहेगा।

Related Articles

Back to top button