ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखें दीपक धन-वैभव की कभी नहीं होगी कमी

वास्तु शास्त्र में हर वस्तु को रखने की सही दिशा बताई गई है। दिशा के अनुसार, चीजें रखने से लाभ होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। वास्तु शास्त्र में दीपक रखने के नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि घर में उचित दिशा में रखा गया दीपक आपका भाग्य चमका सकता है। हिंदू धर्म में सुबह-शाम भगवान के सामने दीपक जलाने का नियम है। कहा जाता है कि देवी-देवता के सामने दीपक जलाने से हमारा मन प्रसन्न होता है। साथ ही भगवान का आशीर्वाद मिलता है। जिससे वास्तु दोष भी दूर होता है। वास्तु शास्त्र में दीया रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पश्चिम दिशा में दीपक लगाना शुभ माना जाता है। पश्चिम दिशा में दीया रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

– दीपक भले ही पश्चिम दिशा में रखा हो, लेकिन बाती पूर्व दिशा में होनी चाहिए। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से परिवार के सदस्यों की उम्र लंबी होती है।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में दीया रखने से धन की कमी नहीं होती है। शास्त्रों में उत्तर को कुबेर की दिशा माना गया है।

– दीपक की लौ दक्षिण दिशा में नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा को यमराज की दिशा कहा जाता है। दक्षिण दिशा में दीया रखने से धन की हानि होती है।

– पूजा करते समय ध्यान रखें कि तेल का दीपक दाहिनी और घी का दीया बाईं ओर रखना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button