ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

61 लाख रुपए की 55 हजार लीटर से अधिक शराब को JCB से रौंदा

 सिवनी। आबकारी विभाग ने करीब चार साल बाद मंडला रोड स्थित सरकारी गोदाम (वेयर हाउस) में रखी करीब 61 लाख रुपये मूल्य की हजारों लीटर शराब पर शनिवार को विभाग ने नष्ट कर बहा दिया है। जेसीबी व पोकलेन की मदद से बोतलाें में भरी शराब की हजारों पेटियों को नष्ट किया गया। तय समय तक स्प्रिट (ब्रांडेड शराब) का रजिस्ट्रेशन व उठाव नहीं करने पर इसे नष्ट करने के आदेश आबकारी विभाग के ग्वालियर आयुक्त ने दिए थे।

छह माह के बाद एक्सपायरी माना जाता है

छह माह की तय समय अवधि के बाद गोदाम में रखी बीयर को एक्सपायरी डेट का मान लिया जाता है।वहीं लेबल पंजीयन नहीं कराने व किसी इकाई का पंजीयन समाप्त होने पर उस इकाई में निर्मित विदेशी शराब अर्थात स्प्रिट (ब्रांडेड शराब) को बेचने के लिए गोदाम से बाजार नहीं भेजा जाता है। गौरतलब है कि साल 2019 के जून माह में आबकारी विभाग ने करीब चार करोड़ रुपये मूल्य की एक लाख लीटर शराब के विनिष्टीकरण की कार्रवाई की थी।

आबकारी आयुक्त का आदेश

विदेशी मदिरा भंडारगृह के प्रभारी अधिकारी प्रमोद कुमार धुर्वे ने बताया कि मंडला रोड स्थित शराब गोदाम में सालों से रखी अनावश्यक शराब का विनीष्टीकरण शनिवार को किया गया। 61 लाख रुपये मूल्य की शराब को जेसीबी व पोकलेन मशीन के मदद से परिसर में रखकर शराब के भरी बोतलाें को चकनाचूर किया गया। वहीं बोतलों में भरी बीयर को गड्ढे में डालकर नष्ट किया गया। आबकारी आयुक्त ग्वालियर के आदेश पर विदेशी मदिरा भंडारगृह में अनावश्यक रूप से संग्रहित, अविक्रित व अमानक विदेशी मदिरा का नष्टीकरण समिति की उपस्थिति में कराया गया। 24 जून की दोपहर में प्रारंभ हुई कार्रवाई देर शाम तक चलती रही।

इनकी रही उपस्थिति

कार्रवाई के लिए समिति में शामिल शैलेश जैन जिला आबकारी अधिकारी, तहसीलदार रविन्द्र पारधी, प्रमोद कुमार धुर्वे प्रभारी अधिकारी विदेशी मदिरा भंडारगृह, रविन्द्र लिल्हारे आबकारी उपनिरीक्षक वृत शहर की उपस्थिति में शराब विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गई।भंडारगृह में भंडारित में 11 विभिन्न कंपनियों की 2170 पेटियां स्प्रिट व 6 कंपनियों की 4042 पेटियां बीयर इस तरह कुल 6212 पेटियां विदेशी शराब को नष्ट किया गया।इसका अनुमानित मूल्य 61 लाख रुपये बताया गया है।

सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

आबकारी विभाग की ओर से शराब की पेटियों को बाहर निकाल कर जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर नष्ट किया गया।आबकारी अधिकारी शैलेश जैन ने बताया कि शराब का नष्टीकरण इसलिए आवश्यक है, क्योंकि समय अवधि के बाद यदि कोई शराब का सेवन करता है, तो उसके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए नियमानुसार शराब को नष्ट किया गया। कार्टून व पेटियों में रखी हजारों बोतलों को जेसीबी व पोकलेन मशीन से कुचलकर 19530 लीटर शराब को नष्ट किया गया, जबकि हजारों बोतलों में भरी 36380 लीटर बीयर को गड्ढे में बहाकर विनिष्टिकरण किया गया है।

Related Articles

Back to top button