ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भाजयुमो नेता की गोली से घायल युवती के अंगों ने काम करना किया बंद हालत नाजुक

जबलपुर। भाजयुमो नेता की गोली का शिकार हुई एमबीए छात्रा वेदिका सिंह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के रानी दुर्गावती के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रिशांय विश्वकर्मा की फायरिंग में घायल हुई हुई नागरथ चौक निवासी एमबीए छात्रा वेदिका सिंह की हालत लगातार बिगड़ रही है। शनिवार को उसके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उसे वेंटीलेटर में रखा गया है।

रीड़ की हड्डी में फंसी है गोली

पीड़िता के चाचा अशोक ठाकुर ने बेटी के अंगों में हलचल कम हो गई है। चिकित्सकों ने कहा कि अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहे हैं। ज्ञात हो कि वारदात के एक सप्ताह से ज्यादा बीत जाने के बाद भी वेदिका की रीड की हड्डी में फंसी गोली नहीं निकाली जा सकी। चिकित्सक का कहना है कि वेदिका के पेट की एक सर्जरी की गई है, वही फेफड़े से भी गंदा खून निकाला जा चुका है, लेकिन गोली रीड की हड्डी में ही फंसी है, जिसका आपरेशन जटिल है। जब तक वेदिका खतरे से बाहर नहीं आ जाती और रीड की हड्डी के आपरेशन के लिए फिट नहीं हो जाती, तब तक यह सर्जरी मुश्किल है।

यह हुई थी घटना

नागरथ चौक निवासी एमबीए स्टूडेंट वेदिका शुक्रवार 16 जून की दोपहर एक बजे अपना मोबाइल फोन बेचने भाजयुमो के रानी दुर्गावती मंडल के पूर्व महामंत्री और बिल्डर प्रियांश विश्वकर्मा के लीला ग्रुप आफ बिल्डर्स एंड डेव्लपर्स के आफिस गई थी। वह सोफे पर बैठी थी। तभी प्रियांश ने टेबल पर रखी पिस्टल उठाई। जिसके बाद प्रियांश ने पिस्टल लोड की और फायर कर दिया। गोली सीधे वेदिका को जा लगी। गोली लगने के कारण वह बेहोश हो गई। प्रियांश पहले उसे स्मार्ट सिटी अस्पताल ले गया, हालात नहीं सुधरी तो वेदिका को दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल ले गया और छोड़कर फरार हो गया।

आरोपित नेता है जेल में

घटना के बाद अस्पताल में घायल युवती को छोड़ फरार हुआ भाजयुमो नेता प्रियांश विश्वकर्मा ने बाद में आत्मसर्मण कर दिया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद भाजपा ने भी प्रियांश विश्वकर्मा से पल्ला झाड़ लिया था।

Related Articles

Back to top button