ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गोठानों से खुले तरक्की और खुशहाली के रास्ते

बिलासपुर। शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना की शुरू होने से ग्रामीण अंचलों में रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। गोठानों में गोबर विक्रय, वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट निर्माण सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर महिलाओं के साथ-साथ ग्रामीण पशु-पालक भी आर्थिक संपन्नता की ओर बढ रहे हैं। अब ये महिलाएं घर की आर्थिक भागीदारी में भी अपना पूरा सहयोग प्रदान कर रही हैं।

विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत ठरकपुर में स्व सहायता समूह की महिलाओं को गोठान की आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर लाभ मिल रहा है। गोठान में वर्मी खाद, सुपर कम्पोस्ट, केंचुआ उत्पादन का कार्य समूह द्वारा किया जा रहा है, जिससे अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। प्राप्त आय का उपयोग अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कर रही है।

विशेषतौर पर महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण के साथ ही स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वर्मी खाद जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प है। ग्राम पंचायत ठरकपुर में संचालित मां गायत्री स्व सहायता समूह की अध्यक्ष विभूति कौशिक ने बताया कि उनके द्वारा 753 क्विंटल वर्मी खाद और 370 क्विंटल सुपर कंपोस्ट खाद की बिक्री की गई है।

जिससे उन्हें लगभग 2.50 लाख रुपये का लाभांश प्राप्त हुआ है। प्राप्त लाभांश से उन्होंने अपने घर को मरम्मत करवाने का कार्य करवाया। पशुपालक लतेल पुरी गोस्वामी द्वारा 10 हजार रुपये गोबर बिक्री की गई एवं रामकुमार पटेल ने अपनी खुशी जाहिर कर बताया कि अब तक उन्होंने 35 हजार रुपये का गोबर बेचा है।

आर्थिक रूप से सशक्त हुई समूह की दीदियां प्राप्त लाभांश को बच्चों के उत्कृष्ट शिक्षा व स्वयं की अनिवार्य जरूरतें पूरी करने जैसे आवश्यक कार्य को करने में खर्च कर रही हैं। इस योजना ने ग्रामीणों के जीवन में ख़ुशहाली लाने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button