ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘पठान’ की डबिंग में व्यस्त हैं दीपिका

मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की ‘पठान’ की डबिंग से जुड़े काम में व्यस्त हैं।उन्होंने फिल्म में अहम रोल निभाया है।एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म स्क्रिप्ट की एक तस्वीर साझा की और ज्यादा खुलासा किए बिना कैप्शन में ‘पठान’ का जिक्र किया। बता दें कि अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में थोड़े वक्त के लिए नजर आई थीं।दीपिका पादुकोण के कई प्रशंसकों ने उनकी पोस्ट पर कई कमेंट्स किए हैं।उनमें से एक यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड का सूखा खत्म होगा’, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पठान को लेकर काफी रोमांचित हूं।’ एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, ‘और इंतजार नहीं होता!’ सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘पठान’ में जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में होंगे।फिल्म के निर्माताओं ने अगस्त में एक्टर्स के फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किए थे, जिसे उनकी को-एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था।शाहरुख खान ने जून में ‘पठान’ से अपना मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें फिल्म की रिलीज की तारीख का भी खुलासा किया था।शाहरुख खान मोशन पोस्टर में काफी दमदार नजर आ रहे हैं।उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ’30 साल और गिनती नहीं, क्योंकि आपका प्यार और खुशी अनंत है।25 जनवरी 2023 को यशराज फिल्म्स के साथ ‘पठान’ का जश्न मनाए।’ बता दें कि यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी।दीपिका ने कुछ हफ्ते पहले भी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था।‘पठान’ के अलावा दीपिका, ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ में भी नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button