ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

यात्रियों को राहत अक्टूबर तक चलती रहेगी पटना – सिकंदराबाद एक्सप्रेस

बिलासपुर। यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पटना से सिकंदराबाद के बीच चल रही समर स्पेशल ट्रेन (03253/ 03256) ट्रेन के पहिए 30 जून को नहीं थमेंगे। यात्रियों की सुविधा और इस ट्रेन की जरूरत को देखते हुए रेल प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक परिचालन अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन पहले की तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग व गोंदिया रेलवे स्टेशन ठहरेगी। यात्री आसानी से इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं।

यात्रियों की सुविधा और अन्य ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने के लिए रेलवे समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन करती है। इसी के तहत पटना-सिकंदराबाद के मध्य समर स्पेशल ट्रेन चला रही है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि पूर्व में 30 जून तक तय की गई थी। इस अवधि के बाद ट्रेन के पहिए थम जाते। लेकिन, रेलवे के इस निर्णय के बाद परिचालन जारी रहेगा।

यह ट्रेन पटना से प्रत्येक सोमवार व बुधवार को 03253 नंबर के साथ और सिकंदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन नंबर 07256 नंबर से रवाना होगी। कोच या परिचालन समय में किसी तरह बदलाव नहीं किया गया। यह स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआर, दो सामान्य, 14 स्लीपर, चार एसी – थ्री, दो एसी-टू सहित 24 कोच के साथ ही चलेगी।

यात्रियों को किसी तरह असुविधा न हो, इसलिए रेलवे ने इसका परिचालन समय दोबारा जारी किया है। इसके तहत ट्रेन पटना से 15:00 बजे छूटकर 15: 58 बजे जहानाबाद, 17:00 बजे गया, 18:38 बजे कोडरमा जंक्शन और 20:15 बजे गोमो और रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगुडा रेलवे स्टेशन में रूकते हुए 7:40 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

यहां से छूटकर ट्रेन से सीधे रायपुर में 9:43 बजे पहुंचेगी। सिकंदराबाद पहुंचने का समय 3:30 बजे निर्धारित किया गया है। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन में 14:45 बजे पहुंचेगी। रायपुर पहुंचने का समय 12:33 बजे है। वहीं 9:30 बजे पटना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button