ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

पीएम मोदी के नेतृत्व में 180 देशों के प्रतिनिधियों ने किया योग बना कीर्तिमान पढ़ें आयोजन की खास बातें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ऐतिहासिक योग सत्र का नेतृत्व किया। योग सत्र में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों, राजनयिकों और 180 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मोदी के नेतृत्व में योग समारोह ने अधिकतम राष्ट्रीयता के लोगों की भागीदारी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। मोदी ने योग को सही मायने में विश्वव्यापी तथा “कापीराइट और पेटेंट” से मुक्त बताया। मोदी ने अपना संबोधन “नमस्ते” शब्द के साथ शुरू किया। उन्होंने समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दूर से यहां आने के लिए लोगों का आभार जताया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर मोदी अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में न्यूयार्क में हैं।

मोदी के भाषण में योग का महत्‍व

मोदी ने कहा, मैं आप सब को देखकर खुश हूं। मैं यहां आने के लिए आप सभी का आभार जताता हूं। मित्रो, मुझे बताया गया है कि लगभग हर राष्ट्रीयता के लोग आज यहां मौजूद हैं। मोदी ने उपस्थित लोगों से कहा, योग भारत से आया है और यह एक बहुत पुरानी परंपरा है। योग किसी भी उम्र के महिला या पुरुष द्वारा और तंदुरुस्ती के किसी भी स्तर पर किया जा सकता है।

शामिल हुईं ये अंतरराष्‍ट्रीय हस्तियां

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी, उप महासचिव अमीना मोहम्मद, हालीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे, न्यूयार्क शहर के मेयर एरिक एडम्स, आयंगर योग के प्रतिपादक डिड्रा डिमेंस, प्रमुख अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन, पुरस्कार विजेता कहानीकार जय शेट्टी, ब्रिटिश संगीतकार जाह्नवी हैरिसन सहित अन्य प्रसिद्ध हस्तियां योग दिवस समारोह में शामिल हुईं।

वीडियो संदेश में मोदी ने यह कहा

इससे पहले योग दिवस के अवसर पर एक वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परंपराओं को पोषित किया है। उन्होंने योग के माध्यम से विरोधाभासों, बाधाओं और प्रतिरोधों को खत्म करने का आह्वान भी किया।

Related Articles

Back to top button