ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

इंदौर लोकायुक्त डीएसपी की फेसबुक आइडी हैक, पार्षद को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर मांगे 70 हजार रुपये।

इंदौर। इंदौर लोकायुक्त डीएसपी की फेसबुक आइडी हैक कर भाजपा पार्षद से 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी के प्रयास का मामला सामने आया है। पार्षद ने संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल में शिकायत कर मामले में प्रकरण दर्ज कराने की बात कही है इंदौर में लोकायुक्त डीएसपी पद पर पदस्थ संतोषसिंह भदौरिया की आइडी से भाजपा पार्षद प्रकाश जैन के मोबाइल पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जैन ने इसे स्वीकार कर ली। मैसेंजर पर चर्चा होती रही। उसने जैन का नंबर मांगा।फोन पर चर्चा कर बताया कि सीआरपीएफ में एक मित्र है। उसका स्थानांतरण हो गया, सामान बेचना है। 70 हजार रुपये खाते में डाल दो तो सामान बुक करा देंगे।जैन को शंका हुई तो उन्होंने डीएसपी भदौरिया को मोबाइल लगाकर मामले की जानकारी दी। इस पर भदौरिया ने उनकी आईडी हैक होने की बात कही। इस संबंध में भदौरिया से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि उनकी आइडी हैक हो गई है इसकी शिकायत सायबर सेल में कर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button