ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आरोपित साप्ताहिक बाजार मेले से मोटरसाइकिलों की चोरी अंतरराज्यीय चोर गिरोह के आठ आरोपित गिरफ्तार

कोंडागांव। छ्त्तीसगढ़ के कोंडागांव में अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। आरोपित साप्ताहिक बाजार मेला जैसे भीड़-भाड़ वाले जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इसके बाद चोरी के बाइक को अपने साथियों को देते थे, जो मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बदलकर कम कीमत में ग्राहकों को बेेचते थे। यह सिलसिला पिछले कई महीनों से छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर बसे माकड़ी ब्लाक के गांव में चल रहा था।

पुलिस ने आरोपित अजुर्न सिंह जालेस, उम्र-35, भुनेष्वर जालेस उम्र 23, नितेष कुमार नेताम उम्र 21, सुरेन्द्र हरिजन उम्र 26, नीलम हरिजन उम्र 28, समरेश बाईन पिता अनिल, उम्र 36, जैन हरिजन उम्र 27, सराबू भतरा उम्र 45 को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपित माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांवो लगने वाले मेला व साप्ताहिक बाजारों से मोटरसाइकिल चोरी कर चोरी के मोटर साइकिलों को आरोपित जैन हरिजन जिला नबरंगपुर (ओडिशा) एवं सराबू भतरा जिला नबरंगपुर (ओडिशा) को बेचते थे। जो चोरी के मोटर साइकिलों के नंबर प्लेट बदलकर मोटर साइकिल को अन्य व्यक्ति को बेचते थे।

आरोपितों के कब्जे से हीरापुर साप्ताहिक बाजार में चोरी किये गये रकम में से 40,000/- हजार रूपये को जब्त किया गया। पूर्व में भी गिरफ्तार दो आरोपितों से 27000/- रूपये जब्त किया गया था। चोरी किये गये शेष रकम को आरोपितों ने खर्च करना बताया गया। तथा आरोपितों की निशानदेही पर जैन हरिजन के कब्जे से ग्राम भीमागुड़ा में 6 नग मोटर साइकिल एवं आरोपित सराबू भतरा जिला नबरंगपुर (ओडिशा) के कब्जे से ग्राम गिरला में 9 नग मोटर साइकिल को बरामद कर जब्त किया गया है। इससे पहले ग्राम हीरापुर साप्ताहिक बाजार में दिनांक 8 जून को हुई दो लाख रूपये की चोरी के प्रकरण में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा गया है। चोरी में संलिप्त अन्य फरार थे।

Related Articles

Back to top button