ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए रवाना हुए ये कंटेस्टेंट्स इस दिन से शुरू होगा शो

टेलीविजन के सबसे पसंदीदा रियलिटी शोज में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर इस समय काफी बज बना हुआ है। हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज किया गया था। साथ ही शो में शामिल होने वाली कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। ये भी खबरें आई थीं कि पिछले सीजन के कुछ कंटेस्टेंट्स भी खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ चुके हैं। अब इस खबर पर मुहर लग गई है। शो में शामिल होने जा रहे एक एक्ट्रेस ने खुद इस बात की पुष्टि की है। कुछ दिनों पहले खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर अपडेट आई थी कि शो के तीन पुराने पावरफुल कंटेस्टेंट्स इस सीजन में एंट्री करेंगे।

दिव्यंका त्रिपाठी भी होंगी शामिल

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें खतरों के खिलाड़ी 11 की रनरअप दिव्यांका त्रिपाठी नजर आ रही हैं। वे एयरपोर्ट पर पति विवेक दहिया के साथ दिखाई दीं। जैसे ही दिव्यांका एयरपोर्ट पर पहुंचती हैं, पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। जब एक्ट्रेस से पूछा जाता है कि वे कहां जा रही हैं, तो वे मुस्कुराने लगती हैं। इसके बाद पैपराजी उनसे कहते हैं कि क्या वे केपटाउन जा रही हैं, तो दिव्यांका इस पर हंसने लगती हैं। इसके बाद वे कहती हैं कि वे रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए केप टाउन जा रही हैं।

इस दिन से शुरू होगा शो

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 13 में टीवी और फिल्म से जुड़े 14 सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। शो की शूटिंग इस समय दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस राॅय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, ध्वनि मौफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स हैं। वहीं 15 जुलाई के आसपास इस शो का प्रीमियर हो सकता है।

Related Articles

Back to top button