ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना ईंट भट्टा पर खेल रहे मजदूरों के दो बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत।

मुरैना। अंबाह क्षेत्र के लक्ष्मण पुरा के पास मंगलवार की सुबह ईंट भट्टा पर खेल रहे मजदूरों के दो बच्चे यहां बनाए गए गड्ढे में गिर पड़े। गड्ढे में बारिश की वजह से पानी भर गया था। ऐसे में यह बच्चे इसमें जा गिरे। उनके स्वजन उन्हें निकाल पाते। इससे पहले ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में बच्चों का पीएम कराने के मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। स्वजन की माने तो इसे एक दो दिन पहले ही खोदा गया था। जिससे बच्चों को इस गड्ढे के बारे में पता नहीं था।जानकारी के मुताबिक आगरा क्षेत्र के 40 से 50 मजदूर यहां लक्ष्मण पुरा के पास ईंट भट्टा पर काम कर रहे हैं। जो जमीन से मिट्टी निकालकर ईंट बनाने का काम करते है। ऐसे में उनके बच्चे यहीं खेलते हैं। मंगलवार को भी बच्चे ईंट भट्टा पर खेल रहे थे। लेकिन रात में हुई तेज बारिश की वजह से यहां मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भर गया। खेलते हुए बच्चों को यह दिखाई नहीं दिए। जिससे दो बच्चे लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़े। साथ खेल रहे बच्चे मजदूराें के पास पहुंचे। बच्चों के डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर स्वजन ने इन बच्चों को निकाला। पानी में डूबे बच्चे निशांत पुत्र केदार उम्र नौ साल निवासी नगला पदमा नगर आगरा व बच्ची परि पुत्री रवि जाटव उम्र 10 साल निवासी नगला थी। जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों ही बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button