ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

रायपुर में दो दिन में दो बड़ी वारदात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर डकैती और लूट

रायपुर।  राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में दो दिन में दो बड़ी वारदात हो गई। आधी रात को एक आटो ड्राइवर को घेरकर बेखौफ बदमाशों ने लूट लिया। कैश के साथ उनका आटो भी ले गए। दूसरी घटना में रावांभाठा के एक फैक्ट्री में डकैती हो गई। हथियारबंद लोग फैक्ट्री में घुसे और सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लाखों का माल लेकर भाग निकले। दोनों मामले के आरोपियों को खमतराई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे रिकवरी के लिए पूछताछ की जा रही है।

सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाया

पहली घटना रावांभाठा के इंडस टावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है। गार्ड सुपरवाइजर नरेश कुमार चौबे शुक्रवार-शनिवार की रात फैक्ट्री में ड्यूटी पर थे। उनके साथ सनत कुमार और दिनेश कुमार झारिया भी ड्यूटी में थे। रात करीब सवा 2 बजे दीवार और गेट फांदकर 4 लोग भीतर घुस गए। चारों को नरेश ने मना किया, तो तीन युवक उससे उलझ गए। चौथे युवक ने भीतर से गेट खोल दिया। इसके बाद कुछ और युवक भीतर घुस गए। गाली-गलौज करते हुए युवकों ने तीनों गार्ड को चाकू दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। उनके आंख और हाथ को बांध दिया।

इसके बाद बाहर से पिकअप वाहन लेकर आए। उसमें एलसीयू 27, डीजी बैटरी 12, डीवीआर 1, मिराकी डिवाइस 2, वाइफाइ डिवाइस 2, मिराकी पावर कार्ड आदि सामान भरकर ले गए। इसके अलावा अन्य सामान में तोड़फोड़ किया। आरोपी आपस में एक-दूसरे को फिरोज खान, काली जोगी, चंदन जोगी, तुषार महंत बुला रहे थे। उनके साथ अन्य लोग भी थे। आरोपी कार में आए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर डकैती का मामला दर्ज कर लिया है।

रात डेढ़ बजे खमतराई बाजार के पास लूटा

बैजनाथपारा निवासी परवीन श्रीवास किराए से ई-रिक्शा चलाता है। रविवार-सोमवार की रात करीब 12.30 बजे घड़ी चौक से सवारी लेकर भनपुरी गया था। सवारी उतारने के बाद लौट रहा था। इस दौरान खमतराई बाजार के पास रात करीब 1.30 बजे विनोद साहू, आयुष दास, मंचु उर्फ डाकेश्वर दास, कन्हैया यादव ने उन्हें रोक लिया। उनके पास डंडा था।

चारों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट की। इसके बाद उनके जेब से 4 हजार रुपए निकाल लिया। इसके बाद उनका ई-रिक्शा लेकर सन्यासीपारा की ओर भाग निकले। इसकी शिकायत खमतराई थाने में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button