ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से बना शक्तिशाली राजयोग चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य

भारतीय ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य देव ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं। सूर्य और बुध में मित्रता का भाव है। ऐसी स्थिति में सूर्य देव बलवान होंगे। वहीं, सूर्य देव अपनी राशि सिंह से 11 वें भाव में आ जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में 11 वें भाव को आय का घर माना गया है। 15 जून से 17 जुलाई के बीच बुध और सूर्य की युति बन रही है। इसी स्थिति में 3 राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आइये जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मिथुन

इस राशि की कुंडली के तीसरे भाव के स्वामी सूर्य देव हैं। ऐसे में शक्तिशाली राजयोग मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विदेश से धन लाभ होने की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पद-प्रतिष्ठा में उन्नति होगी। आपकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ेगी।

सिंह

इस राशि के जातकों के लिए शक्तिशाली राजयोग लाभदायक रहेगा। सूर्य देव आपकी राशि के आय भाव में संचरण करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको पद लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहन से संबंध अच्छे बनेंगे। विदेश से धन लाभ होगा।

धनु

इस राशि के जातकों के लिए शक्तिशाली राजयोग अनुकूल रहने वाला है। सूर्य देव आपके भाग्य स्थान के स्वामी है। सातवें घर में गोचर करेंगे। यहां से सप्तम दृष्टि से धनु राशि को देखेंगे। आपकी इच्छा पूर्ति होगी। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के काम में सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अटके हुए काम होंगे।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button