ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इंडियन काफी हाउस में लगी भीषण आग किचन में हुआ ब्लास्ट गैस सिलेंडर से पाइप निकलने से हुआ हादसा

दंतेवाड़ा।  छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल एनएमडीसी स्थित इंडियन काफी हाउस में उस वक्त भीषण आग लग गई जब फादर्स डे मनाने काफी हाउस में 50 से अधिक लोग पहुंचे थे। दरअसल, देररात 10 बजे जब लौहनगरी किरंदुल में इंडियन काफी हाउस में लोग फादर्स डे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। तभी काफी हाउस के किचन से अचानक आग की लपटें उठने लगी।

घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

देखते ही देखते आग की लपटें किचन से रेस्टोरेंट की तरफ बढ़ने लगी जिसे देखकर काफी हाउस में भगदड़ मच गई। आग की भयंकर लपटें जबतक पूरे काफी हाउस को अपने आगोश में लेती वहां मौजूद स्टाफ ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

सिलेंडर के पाइप से लगी थी आग

जानकारी के मुताबिक किचन में जब खानसामा भोजन बना रहे थे, इसी दौरान सिलेंडर का पाइप निकल गया जिससे गैस का रिसाव होने की वजह से आग लग गई। जिस जगह काफी हाउस बना हुआ है, उसके आसपास दर्जनों मकान और दुकान हैं। समय रहते फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टाल गया। घटना के बाद मौके पर एनएमडीसी के अधिकारी और पुलिस पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button