ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

इस दिन रिलीज होगी Shahid Kapoor और Kriti Sanon की अनटाइटल्ड फिल्म दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष से बाॅलीवुड एक्ट्रेस काफी चर्चा में आ गई हैं। फिल्म ने कमाई के मामले में अच्छी शुरुआत की है। फिल्म अब तक वर्ल्ड वाइड 214 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इसी बीच कृति सेनन की अगली फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आ गई है। जल्द ही कृति सेनन की जोड़ी शाहिद कपूर के साथ दिखाई देने वाली है। फैंस को बड़े पर्दे पर एक फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। शाहिद और कृति स्टारर इस फिल्म का टाइटल अभी तक डिसाइड नहीं किया गया है।

इस दिन रिलीज होगी शाहिद-कृति की फिल्म

कृति और शाहिद की इस फिल्म के रिलीज हुए पोस्टर को देखकर कहा जा सकता है कि ये एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है। शाहिद ने आखिरी बार ओटीटी रिलीज फिल्म ब्लडी डैडी से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। फिल्म में उनके लुक को लोगों ने खूब पसंद किया है। काफी लंबे समय के बाद शाहिद कपूर स्क्रीन पर रोमांस करते दिखाई देंगे। शाहिद और कृति की इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जियो स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की है

सामने आई फिल्म से जुड़ी अपडेट

जियो ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा अपने कैलेंडर में इस नामुमकिन लव स्टोरी की डेट मार्क कर लिए, जो कि 7 दिसंबर 2023 है। कृति सेनन और शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म जियो स्टूडियोज दिनेश विजन संग मिलकर ला रहा है। अब फैंस कृति और शाहिद की इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शाहिद और कृति की इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह कर रहे हैं। मैड्डॉक और जियो स्टूडियो के साथ मिलकर लक्ष्मण उतेकर भी इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button