ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

फ्रांस में पार्क में खेल रहे बच्चों पर चाकू से हमला 8 बच्चों समेत 9 घायल हमलावर गिरफ्तार

 फ्रांस में मासूम बच्चों पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। फ्रेंच आल्प्स के एनेसी शहर में हुई चाकूबाजी की इस घटना में आठ बच्चों सहित 9 लोग घायल हो गए हैं। फ्रांस की पुलिस ने बताया कि इन बच्चों की उम्र तीन साल के आसपास है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिसाबेथ बोर्न खुद घटना स्थल पर जानेवाले हैं।

जानिए पूरा मामला

फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने ट्विटर पर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना को एक पार्क में अंजाम दिया गया। हमलावर एक सीरियाई रिफ्यूजी है। उसने पार्क में खेल रहे बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल बच्चों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बच्चों पर हुए हमलों को लेकर फ्रांस की नेशनल असेंबली ने एक मिनट का मौन रखा है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button