ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

एलबी संवर्ग के व्याख्याता पदोन्नति से बनेंगे प्राचार्य

बिलासपुर। एलबी संवर्ग के व्याख्याता पदोन्नति होगी। इसके बाद वे प्राचार्य बनेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है। वन टाइम रिलेक्सेशन की थीम को पदोन्नति के लिए शिक्षा विभाग ने कारगर मानते हुए पदोन्नति के लिए पांचवर्ष की अवधि को एक बार के लिए केबिनेट में मंजूरी लेकर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक, शिक्षक व व्याख्याता हेतु स्वीकार किया गया था, जिसके 30 हजार पदों पर पदोन्नति हुई है। इसी संवर्ग से एल बी व्याख्याता संवर्ग को प्राचार्य पद में पदोन्नति के लिए रिलेक्सेशन नही दिया गया था।

जिसके बाद छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने व्याख्याता वर्ग को पांच कलेंडर वर्ष के अनुभव का तार्किक पक्ष विभागीय मंत्री व अधिकारियों के समक्ष तथ्य के साथ रखा। जिसे विभाग ने नियम के अंतर्गत मानते हुए स्वीकार किया। प्राचार्य पद पर पदोन्नति के लिए शिक्षा विभाग ने पहल करते हुए वरिष्ठता सूची जारी कर दावा आपत्ति मंगाया है।

नियमित व्याख्याता, एलबी संवर्ग के व्याख्याता व प्रधान पाठक सभी संवर्ग जे साथ पदोन्नति के लिए एसोसिएशन निरन्तर प्रयासरत है। अब टी संवर्ग में भी यही पहल शीघ्र किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, सचिव डॉ एस भारती दासन, संचालक सुनील जैन, अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य से मुलाकत करके पांच कलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके व्याख्याता एल बी संवर्ग को प्राचार्य पद में पदोन्नति करने की मांग की थी।

सामान्य प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग के नियमानुसार एक जनवरी की स्थिति में पद गणना का लेख है, जुलाई 2018 में संविलियन कर शासकीय किया गया है ऐसे में जनवरी 2019, जनवरी 2020, जनवरी 2021, जनवरी 2022 व जनवरी 2023 को मिलाकर कुल पांच कलेंडर वर्ष एल बी संवर्ग के व्याख्याता पूर्ण कर चुके है।

पांच कलेंडर वर्ष (अनुभव ) पूर्ण कर चुके एलबी संवर्ग के व्याख्याता को प्राचार्य पद में पदोन्नति के लिए पूर्ण पात्रता है।2018 में संविलियन होने के बाद व्याख्याता (एलबी ) को छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम पांच मार्च 2019 राजपत्र के अनुसार में पांच वर्ष के अनुभव पर पदोन्नति का प्रावधान है। जिसे व्याख्याता एलबी संवर्ग पांच कलेंडर वर्ष के रूप में पूर्ण भी करते है। एलबी संवर्ग व्याख्याता, नियमित व्याख्याता व प्रधान पाठक संवर्ग से पदोन्नति की कार्यवाही करने का मांग किया गया था।

शिक्षक संघ ने किया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने पक्ष रखा था कि पांच मार्च 2019 के राजपत्र में व्याख्याता ई टी संवर्ग , व्याख्याता ई एलबी संवर्ग टी एलबी संवर्ग, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के लिए प्राचार्य पदोन्नति हेतु निर्धारित रेशियों में एक साथ पदोन्नति करने से न्यायालयीन बाधा नही आएगी। डीपीआई द्वारा पांच कलेंडर वर्ष पूर्ण कर चुके व्याख्याता (एल बी संवर्ग ) को प्राचार्य पद में पदोन्नति हेतु कार्यवाही प्रारंभ करते हुए प्राचार्य पदोन्नति हेतु व्याख्याता ई एलबी संवर्ग का एक अप्रैल 2023 की स्थिति में वरिष्ठता सूची जारी किए जाने का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button