ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

कौन है मनोज मुंतशिर जिन्होंने आदिपुरुष के लिए लिखे विवादित डायलाॅग्स

इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही ये फिल्म लोगों के निशाने पर आ गई है। लोगों का कहना है कि ये मॉडर्न जमाने की रामायण है। इस फिल्म के डायलॉग काफी भद्दी भाषा के हैं, जो कि भगवान का अपमान करते हैं। इस फिल्म के डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनोज मुंतशिर कौन हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में कैसे अपनी जगह बनाई। आज हम आपको मनोज मुंतशिर से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

कविताएं लिखने का रखते थे शौक

मनोज मुंतशिर का जन्म उत्तर प्रदेश के गौरीगंज में 27 फरवरी 1976 को हुआ था। उनके पिता किसान और मां शिक्षिका रही हैं। उनका असली नाम मनोज शुक्ला है और मुंतशिर उनका पेन नाम है। मनोज मुंतशिर को काफी कम उम्र से ही कविताएं लिखने का शौक था। वे अक्सर मुशायरों में अपनी लिखी कविताएं पढ़ा करते थे। मुंबई आने से पहले मनोज प्रयागराज में ऑल इंडिया रेडियो में काम करते थे। जिसके उन्हें सिर्फ 135 रुपये मिलते थे। एक इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने बताया था कि वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद मुंबई पहुंचे थे।

‘तेरी गलियां’ गाने से मिली पहचान

मुंबई पहुंचने के बाद मनोज मुंतशिर ने अनूप जलोटा से मुलाकात की। मनोज ने उन्हें एक गजल सुनाई थी। जिससे खुश होकर अनूप जलोटा ने 3000 रुपये दिए थे। इसके बाद मनोज ने इंडस्ट्री में आने के पहले काफी स्ट्रगल किया। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति शो के लिए एक गाना भी लिखा था। लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2014 में श्रेया घोषाल के गजल एल्बम हमनशीन से मिली थी। इस एल्बम के लिए मनोज ने गाने लिखे थे। इसके बाद मनोज ने फिल्म एक विलेन के लिए ‘तेरी गलियां’ लिखा था, जो काफी हिट हुआ था।

कई फिल्म के लिए लिखे डायलाॅग्स

ये गाना उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस गाने के लिए मनोज को कई अवाॅर्ड्स भी मिले हैं। इस तरह मनोज इंडस्ट्री में अपना कदम रख चुके थे। उन्होंने एक लेखक के तौर पर एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, काबिल, हाफ गर्लफ्रेंड, बाहुबली, पीके, बेबी, कपूर एंड संस, रुस्तम, कबीर सिंह, रामसेतु और विक्रम वेधा के लिए गाने लिख चुके हैं। मनोज ने बाहुबली फिल्म से हिंदी डायलॉग लेखक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। बाहुबली फिल्म के डायलॉग काफी फेमस भी हुए थे। जिसके बाद से मनोज का नाम काफी चर्चा में रहा था। इसके अलावा मनोज कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं। वहीं एक बार फिर मनोज मुंतशिर का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। आदिपुरुष फिल्म में उनके द्वारा लिखे गए डायलॉग की जमकर किरकिरी हो रही है।

Related Articles

Back to top button