ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

World Cup मैचों को लेकर Pakistan के कम नहीं हो रहे नखरे अब रखी नई डिमांड

आईसीसी विश्व कप 2023 भारत में अक्टूबर से नवंबर तक खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट चौथी बार देश में खेला जाएगा। यह पहली बार है जब इंडिया अकेले टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी की है। टूर्नामेंट अब कुछ महीने दूर है, लेकिन कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह पाकिस्तान है।

तीन मैचों के कार्यक्रम पर आपत्ति

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप के तीन मैचों के कार्यक्रम पर आपत्ति जताई है। पाकिस्तान की वजह से वर्ल्ड कप के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गई है। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के मेजबान BCCI के मसौदा कार्यक्रम को स्वीकार नहीं किया है। पाकिस्तान ने तीन मैचों के कार्यक्रम में बदलाव की मांग की है।

पाकिस्तान भारत आने से कर सकता है इनकार

क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार, पीसीबी ने विश्व कप लीग चरण के लिए अहमदाबाद, चेन्नई और बैंगलोर मैच के लिए तीन स्थानों पर आपत्ति जताई है। भारत ने सुरक्षा कारणों से एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में पाकिस्तान भी भारत आने से इनकार कर सकता है।

पीसीबी ने बीसीसीआई पर लगाया आरोप

क्रिकेट पाकिस्तान की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने जानबूझकर यह शेड्यूल बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। इसके अलावा पाकिस्तान का सामना चेन्नई में अफगानिस्तान और बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Related Articles

Back to top button