ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कर्ज चुकाने बड़े भाई ने छोटे भाई का ट्रेक्टर चोरी कर बैचा, पुलिस थाना माताबसैया द्वारा ट्रेक्टर जप्त कर आरोपी गिरफ्तार।

मुरैना: पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान थाना प्रभारी माताबसैया उनि. के.के. सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर से दिनांक 15.06.23 को कुतवार रोड से दो आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर सोनालिका DI 745 को जप्त कर आरोपीगणो को हिरासत में लिया गया। पूछताछ कर आरोपीगणों द्वारा उक्त ट्रैक्टर को थाना चिन्नौनी क्षेत्र से चोरी करना बताया गया ग्राम बिलऊआ थाना चिन्नोनी में फरियादी के बड़े भाई जो ग्राम पंचायत चुनाव लड़ा था। जिसमे अनावश्यक खर्च कर कर्ज हो गया और चुनाव भी हार गया। कर्ज को चुकाने के लिये अपने छोटे भाई का नया ट्रेक्टर सोनालिका DI745 जिसकी कीमत करीबन 750000 रुपये है जो घर के बाहर खड़ा था, को चौरी कर ग्राम बित्तौली थाना नूराबाद के एक व्यक्ति को 260000 रुपये में बेच दिया और बाद में अपने छोटे भाई से थाना चिन्नौनी मे ट्रेक्टर चौरी हो जाने बाबत् रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिस पर से थाना चित्रीनी मे अप.क्र. 56/23 धारा 379 ताहि, दिनांक 18.04.23 को पंजीबद्ध किया गया। उक्त ट्रेक्टर को थाना माताबसैया द्वारा जप्त किया गया। बाद थाना चिन्नौनी पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी। सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्य मे थाना प्रभारी के०के० सिंह साईबर सैल प्रभारी उनि अभिषेक जादौन, चिन्नौनी प्रभारी उनि अभिनाश राठौर, सउनि योगेन्द्र सिंह प्र. आर सुदेश (साईबर) आर सतेन्द्र सिंह, आर, शैलेन्द्र सिंह, आर. रवि धाकरे, आर. वीरसिंह, आर विजेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button