ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

ऐसे हुआ था रामानंद सागर की रामायण का निर्माण 36 साल बाद भी नहीं है कोई मुकाबला

 रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में प्रभास और कृति सेनन लीड रोल में हैं। इस फिल्म को देख लोगों को रामानंद सागर की रामायण याद आने लगी। आदिपुरुष फिल्म को वैसे तो दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है लेकिन इस फिल्म के कुछ सीन्स और डायलॉग काफी ट्रोल किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये मॉडर्न जमाने की रामायण है। इतना ही नहीं हिंदू सेना ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। आज हम आपको रामानंद सागर की रामायण से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। इस फिल्म के निर्माण से जुड़े कुछ दिलचस्प रोचक तथ्य हैं।

रामायण के डायलाॅग्स

रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था और आदिपुरुष फिल्म में प्रभास ने ये किरदार निभाया है। दोनों की भाषा शैली में काफी अंतर है।

रामायण सीरियल के पात्रों को लोगों ने भगवान का दर्जा दे दिया था। लेकिन आदिपुरुष के डायलाॅग्स लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं। प्रभास और कृति सेनन के डायलॉग को सुनकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं और कह रहे हैं कि भगवान इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करते होंगे।

रामायण का पहला एपिसोड कब आया था?

रामानंद सागर की रामायण का पहला एपिसोड साल 1987 में रिलीज हुआ था। इसका हर एपिसोड 45 मिनट का दिखाया जाता था। आज भी इस सीरियल के एपिसोड यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। खबरों के मुताबिक रामायण सीरियल का बजट सिर्फ 9 लाख रुपये थे और एक एपिसोड से करीब 40 लाख रुपये की कमाई होती थी। इतना ही नहीं 78 एपिसोड्स के इस सीरियल में करीब 7 करोड़ रुपए खर्च हुए थे और मुनाफा 31 करोड़ 4 लाख का हुआ था।

15 दिनों तक चली एक एपिसोड की शूटिंग

इस रामायण सीरीज के पहले एपिसोड की शूटिंग 15 दिनों तक चली थी। इसकी शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स ज्यादातर समय सेट लोकेशन पर ही मौजूद रहते थे। इस पूरे शो की सीरीज लगभग 550 दिनों तक चली थी

गुजरात में था सीरियल का सेट

रामायण का पूरा सेट गुजरात राज्य में स्थित एक जनगणना शहर उंबरगांव में बनाया गया था। वहीं कुछ सीन अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किए गए थे।

650 मिलियन ऑडियंस ने देखा

रामायण को मेथेलॉजिकल सीरियल के रूप में जून 2003 में लिम्का बुक रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। इसके साथ ही इसे अलग-अलग देशों में भी टेलीकास्ट किया गया था। इसे 650 मिलियन ऑडियंस ने देखा था।

पहली बार स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल हुआ

रामायण पहला ऐसे सीरियल था, जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया था। इसमें पुष्पक विमान से लेकर हनुमान जी को उड़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया था। साथ ही ये दर्शकों को किसी भी एंगल से खराब नहीं लगा।

चेन्नई में शूट किया गया रामसेतु सीन

वहीं रामायण में राम सेतु वाला सीन चेन्नई में शूट किया गया था। सीरियल के मेकर्स इसे साफ और नीले पानी में शूट करना चाहते थे, जो शूट लोकेशन पर उपलब्ध नहीं था। रामायण के कुंभकरण, भरत, उर्मिला, मंथरा, रामानंद सागर, इंद्रजीत, कौशल्या, सुमित्रा, हनुमान, जनक, विभीषण, सुग्रीव, सुमंत, रावण और निषादराज का निधन हो चुका है।

Related Articles

Back to top button