ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

फायर है ये महिला भारतीय क्रिकेटर 2 रन देकर झटके 5 विकेट

एसीसी महिला इमर्जिंग एशिया कप 2023 का आयोजन हो रहा है। भारत महिला ए और हांगकांग महिला ए के बीच मैच खेला गया। टीम इंडिया ने 5.2 ओवर में ही इस मुकाबले को जीत लिया। हांगकांग की टीम महज 34 रन पर सिमट गई। इंडिया ने 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस जीत का क्रेडिट श्रेयांका पाटिल (Shreyanka Patil) को जाता है। उन्होंने 3 ओवर फेंके। जिसमें 1 मेडन डालकर 2 रन दिए और हांगकांग की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। भारत महिला ए ने 32 बॉल पर ही मैच अपने नाम कर लिया।

16 रन के अंदर गिरे 10 विकेट

हांगकांग महिला टीम से मारीको हिल (Mariko Hill) ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए। इसके अलावा बाकी बल्लेबाजों ने मिलकर 16 रन बनाए। श्रेयांका के अलावा मन्नत कश्यम (Mannat Kashyap) और पार्शवी चोपड़ा (Parshavi Chopra) को 2-2 सफलता मिली। वहीं, तितास साधु (Titas Sadhu) ने 1 विकेट लिया।

श्रेयांका ने लिए 5 विकेट

श्रेयांका पाटिल ने मैरिको हिल, मरीना लैम्प्लो, मरियम बीबी, बेट्टी चान और रुचिता वेंकटेशन का विकेट लिया। भारतीय ओपनर श्वेता सहरावत (Shweta Sehrawat) हांगकांग की गेदबाज बेट्टी चान (Betty Chan) का शिकार बनी। श्वेता 2 रन पर आउट हुई। फिर उमा छेत्री (Uma Chetry) और गोंगाडी तृषा (Gongadi Trisha) ने 5.2 ओवर में 38 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

हांगकांग टीम पर भारी पड़ीं श्रेयांका

श्रेयांका पाटिल की गेंद के आगे हांगकांग महिला टीम बेबस नजर आई। 3 ओवर में से श्रेयांका ने 1 ओवर मेडन फेंका। जबकि 12 गेंदों पर 2 रन देकर 5 विकेट लिए। बता दें वीमेंस प्रीमियर लीग में श्रेयंका आरसीबी की तरफ से खेली थी। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 रन ठोक दिए थे।

Related Articles

Back to top button