ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

तूफान की तीव्रता कम होते ही भारी बारिश के आसार राजधानी दिल्ली में भी बरसे बादल

 गुजरात और सौराष्ट्र के इलाकों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर कम हुआ है, लेकिन तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। गुजरात की IMD वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने बताया कि चक्रवात की तीव्रता कम हुई है। इसके कारण कच्छ में भारी बारिश हो सकती है। द्वारका, जामनगर, मोरबी में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। पोबंदर, राजकोट सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे गुजरात में बारिश होने की संभावना है। वहीं शनिवार को भी कच्छ, पाटन, महसाना, बनासकांठा में अति भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बारिश

चकवाती तूफान का मामूली असर राजधानी दिल्ली में भी दिखा। शुक्रवार की दोपहर मौसम सुहाना हो गया और दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। इस बारिश से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

ज्यादा नुकसान नहीं

जामनगर के कलेक्टर बी. ए. शाह ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय के बाद कुछ पेड़ गिरे थे, जिन्हें सड़कों से हटा लिया गया है। जामनगर और आसपास दोपहर 12 बजे तक 30-120 मिलीलीटर तक बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में 3 लोगों के घायल और 4 जानवरों के मौत की सूचना है। लेकिन किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।गांधीनगर के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने भी बताया कि अभी हमें सतर्क रहना होगा। अभी तक करीब 24-25 लोग घायल हुए हैं और एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। करीब 60 कच्चे मकान टूटे हैं। अभी कच्छ, बनासकांठा, पाटन जिले में अलर्ट जारी किया गया है। सेंट्रल गुजरात के क्षेत्रों में अति भारी बारिश की संभावना है और हवा की गति भी तेज रहेगी।

ताजा स्थिति

कच्छ से भी ज्यादा नुकसान की खबर नहीं है। यहां के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि कई जगहों पर तेज हवा के कारण एहतियातन बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर को ज्यादा नुकसान हुआ है। काफी पेड़ गिरे हैं, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। 2 हाईवे बंद हैं जिस पर से पेड़ हटाने का काम जारी है। नुकसान का सर्वे जारी है और इसके बाद ही सही आंकड़े सामने आएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चक्रवात के पूरी तरह से शांत हो जाने के बाद ही अपने घर से बाहर निकलें।

Related Articles

Back to top button