ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कार्पियो के उड़े परखच्चे जिला पंचायत सदस्य व पति गंभीर सरगांव क्षेत्र के बावली के पास हुआ हादसा

बिलासपुर। पथरिया से सरंगाव के बीच जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा के स्कार्पियों को तेज रफ्तार बस के चालक ने टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य व उनके पति के साथ ही ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है। घायलों को अपोलो में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर बस चालक की जानकारी जुटाई है।

पथरिया में रहने वाली जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य हैं। शुक्रवार की दोपहर वे किसी काम से सरगांव आ रही थीं। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा भी थे। उनकी स्कार्पियो को ड्राइवर विक्की वर्मा चला रहा था। स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य सरगांव क्षेत्र के ग्राम बावली के पास पहुंची थी। मोड़ में सामने से आ रहे तेज रफ्तार बस के चालक ने उनकी स्कार्पियो को टक्कर मार दी।

इससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़े गए। टक्कर से अनियंत्रित होकर स्कार्पियो सड़क से उतरकर खेत में चली गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल जिला पंचायत सदस्य और उनके पति को वाहन से किसी तरह निकाला। वहीं, ड्रावइर वाहन में ही फंस गया था।

लोगों ने मशक्कत के बाद ड्राइवर को भी स्कार्पियो से निकाल लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल सरगांव स्थित अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपोलो रेफर कर दिया है। सरगांव थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया कि घायल जिला पंचायत सदस्य घनश्याम वर्मा को अंदरूनी चोटे आई है। वहीं, उनके पति भी गंभीर है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर विक्की दो दिन पहले ही उनके यहां काम करने आया था। फिलहाल ड्राइवर की जानकारी जुटाई गई है।

Related Articles

Back to top button