ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

83 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने अल पचीनो एक्टर की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म

हाॅलीवुड एक्टर अलफ्रेडो जेम्स पचिनो यानी Al Pacino 83 साल की उम्र में फिर से पिता बन गए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने न्यूबॉर्न बेबी का स्वागत किया है। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर की 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। कपल ने बच्चे का नाम रोमन पचिनो रखा है। अल पचीनो इस उम्र में पिता बनकर काफी खुश है। ये उनका चौथा बच्चा है। पचीनो ने मई के अंत में इस बात की अनाउंसमेंट की थी कि उनका चौथा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है। उनकी गर्लफ्रेंड अल्फल्लाह के साथ उनका ये पहला बच्चा होगा।

83 की उम्र में चौथे बच्चे का स्वागत

बता दें कि पचीनो की पहली पत्नी बेवर्ली डी एंजेलो से 22 वर्षीय जुड़वां एंटोन और ओलिविया बच्चे हुए। पचीनो की 33 वर्षीय बेटी जूली मैरी है। पचीनो और अल्फल्लाह पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार रोमांटिक डिनर पर देखा गया है। वहीं अल्फल्लाह ने कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स विश्वविद्यालय के सिनेमैटिक स्कूल ऑफ आर्ट्स से ग्रेजुएशन डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने फिल्म और टीवी निर्माण में मास्टर की डिग्री हासिल की।

पहले भी रही हैं चर्चा में

अल्फल्लाह ने साल 2017 में भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने मिक जैगर के साथ डेटिंग शुरू की थी, जो उस समय 74 वर्ष के थे और अल्फल्लाह 22 साल की थीं। अल्फल्लाह और पचीनो से पहले भी हाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर रॉबर्ट डी नीरो ने अपने सातवें बच्चे का स्वागत किया था। वहीं अल पचीनो के करियर की बात करें तो उनका हाॅलीवुड वे काफी लंबा करियर रहा है। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन, स्टेज और डॉक्यूमेंट्री में भी काम किया है।

Related Articles

Back to top button